Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने राज्यों की स्टार्ट-अप इको सिस्टम रैंकिंग में “लीडर” श्रेणी में रखा स्थान बरकरार

राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समारोह में मध्यप्रदेश को राज्य में सशक्त स्टार्ट-अप इको सिस्टम विकसित करने के लिए लीडर श्रेणी में मान्यता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में अपना लीडर स्थान बरकरार रखते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में राज्यों की स्टार्ट-अप इको सिस्टम रैंकिंग पाँचवां संस्करण का शुक्रवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्टार्ट-अप इको सिस्टम के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *