शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी कभी हरे तो कभी लाल
शेयर मार्केट खराब शुरुआत के बाद कभी तेजी की पटरी पर आ रहा है तो कभी उतर जा रहा है। अभी शेयर मार्केट की गाड़ी तेजी की पटरी पर है। सेंसेक्स 82 अंक ऊपर 83710 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 39 अंकों की तेजी के साथ 257711 के स्तर पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में एक्सिस बैंक (3.38%), टाटा स्टील (3.14%), ONGC (2.68%), NTPC (2.18%) जैसे स्टॉक्स हैं। एशियन पेंट्स 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ निफ्टी टॉप लूजर है।शेयर मार्केट खराब शुरुआत के बाद कभी तेजी की पटरी पर आ रहा है तो कभी उतर जा रहा है। अभी शेयर मार्केट की गाड़ी गिरावट की पटरी पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 156 अंक नीचे 83471 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 25681 के स्तर पर है। शेयर मार्केट खराब शुरुआत के बाद अब तेजी के ट्रैक पर लौटने की कोशिश में है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15 अंक ऊपर 83643 के लेवल पर पहुंच गया। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 4 अंकों की बढ़त के साथ 25734 के स्तर पर पहुंच गया। टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। जबकि, सन फार्मा, टीसीएस, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर।शेयर मार्केट की शुरुआत आज बुधवार 14 जनवरी को कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 269 अंक टूटकर 83358 के लेवल पर खुला। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 83 अंकों की गिरावट के साथ 25648 के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। वहीं, चांदी पहली बार $90 प्रति औंस से ऊपर निकल गई और सोना भी बढ़ा, क्योंकि उम्मीद से कमजोर अमेरिकी महंगाई के डेटा ने साल के आखिर में और रेट कट की संभावना को मजबूत किया, जबकि जियोपॉलिटिकल स्थिति तनावपूर्ण बनी रही|सफेद धातु बुधवार को 3.6% तक बढ़कर $90.0394 प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से लगभग $15 नीचे ट्रेड कर रहा था।भारतीय शेयर मार्केट के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बुधवार को कमजोर खुलने की आशंका है। इसकी वजह वैश्विक बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संकेत हैं। इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने मुनाफावसूली के दबाव में गिरावट के साथ समापन किया। अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंता, विदेशी पूंजी का लगातार निकासी और मिले-जुले वैश्विक संकेतों ने बाजार को प्रभावित किया। सेंसेक्स 250 अंक टूटकर 83,627 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50, 57 अंक की गिरावट के साथ 25,732 पर रहा।
