व्यापार

Share Market Live Updates 12 Jan: शेयर मार्केट में गिरावट जारी, सेंसेक्स 83000 के नीचे, निफ्टी भी धड़ाम

शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन भी बड़ी गिरावट है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 595 अंकों के नुकसान के साथ 82980 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 173 अंक नीचे 25509 पर है। शेयर मार्केट लगातार छठे दिन भी बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 535 अंकों के नुकसान के साथ 83040 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 156 अंक नीचे 25526 पर है। एनएसई पर 3049 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2424 लाल और केवल 552 हरे हैं। इनमें से 397 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं। शेयर मार्केट लगातार छठे दिन भी बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 418 अंकों के नुकसान के साथ 83158 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 128 अंक नीचे 25554 पर है। एनएसई पर 2818 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 2235 लाल और केवल 515 हरे हैं। इनमें से 341 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं। शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन भी गिरावट है। शुरुराती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 362 अंकों के नुकसान के साथ 83214 के लेवल पर आ गया है। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 118 अंक नीचे 25564 पर है। सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक, ITC और हिन्दुस्तान यूनीलीवर को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल हैं। शेयर मार्केट में लगातार छठे दिन भी गिरावट है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 140 अंकों के नुकसान के साथ 83435 के लेवल पर खुला। जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 14 अंक नीचे 25669 पर खुला। भारतीय शेयर मार्केट के आज सोमवार, 12 जनवरी को सपाट से सकारात्मक स्तर पर खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती रुझान भी एक सपाट शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 25,809.50 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 7.50 अंक या 0.1% कम है।

पिछले सत्र का हाल

शुक्रवार को, अमेरिकी टैरिफ को लेकर नए सिरे से चिंताओं, तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले सतर्क भावना और विदेशी पूंजी के निरंतर बहिर्वाह के बीच सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों लगातार पांचवें सत्र में लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 605 अंक या 0.72% गिरकर 83,576.24 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 194 अंक या 0.75% की गिरावट के साथ 25,683.30 पर समापन किया। बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.90% और स्मॉलकैप सूचकांक 1.74% फिसला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *