व्यापार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में अपनी गलतियां स्वीकार की

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कंटेंट मॉडरेशन में अपनी गलतियां स्वीकार की हैं। कंपनी ने कहा है कि अश्लील इमेज जनरेशन पर पूरी तरह से रोक लगाएगी और भारत के कानूनों का पालन करेगी।

सरकार के सूत्रों के मुताबिक यह फैसला अश्लील कंटेंट वायरल होने के बाद लिया गया। प्लेटफॉर्म ने बताया कि उन्होंने 3,500 से ज्यादा कंटेंट ब्लॉक कर दिए हैं। साथ ही 600 से ज्यादा अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए गए हैं।

दरअसल, शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने 2 जनवरी को AI चैटबोट Grok के गलत इस्तेमाल को लेकर आईटी मिनिस्टर को लेटर लिखा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने उसी दिन X से कहा था कि वह AI ऐप Grok से बनाई जा रहे अश्लील, फूहड़ कंटेंट को तुरंत हटाए, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *