मनोरंजन

यश की ‘टॉक्सिक’ से एक और अभिनेत्री का सामने आया लुक, इस किरदार में नजर आएंगी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की हीरोइन

‘केजीएफ’ स्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ से लगातार कास्ट के फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं। ताज्जुब की बात ये है कि फिल्म में मेल एक्टर के नाम पर अब तक सिर्फ यश का ही नाम और लुक सामने आया है। लेकिन फीमेल एक्ट्रेस में लगातार नए-नए नाम शामिल होते जा रहे हैं और उनके लुक सामने आ रहे हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा के बाद अब अभिनेत्री रुक्मणी वसंत का ‘टॉक्सिक’ से लुक सामने आया है।

मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी रुक्मणी

बाकी अभिनेत्रियों की तरह, रुक्मणी वसंत के लुक को भी यश ने इंट्रोड्यूस कराया है। अपने इंस्टाग्राम पर रुक्मणी वसंत के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, ‘मेलिसा के किरदार में रुक्मणी वसंत का टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में स्वागत है।’ अपने पहले लुक में रुक्मणी वसंत बोल्ड अंदाज में इंटेस लुक में नजर आ रही हैं। स्टाइलिश हेयरस्टाइल और मॉडर्न ड्रेस में रुक्मणी हाथों में क्लच पर्स पकड़े नजर आ रही हैं। उनके इधर-उधर और लोग नजर आ रहे हैं। यह किसी पार्टी या क्लब का सीन नजर आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *