ट्रंप को सीधी चुनौती: ‘हिम्मत है तो मुझे पकड़ो’, कोलंबियाई राष्ट्रपति के इस बयान से अमेरिका में मचा हड़कंप
Colombian President Gustavo Petro: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद दुनिया भर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इसका सबसे ज्यादा असर लैटिन अमेरिका के देशों में देखने को मिल रहा है. अब कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्ताव पेट्रो ने अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आओ, मुझे ले जाओ, मैं इंतजार कर रहा हूं.
लैटिन अमेरिका में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई तेज की
यूएस ने लैटिन अमेरिका में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले के बीच कोलंबिया राष्ट्रपति पेट्रो और ट्रंप के बीच टकराव अब चुनौती में बदल गया है. पेट्रो ने डोनाल्ड ट्रंप को खुले शब्दों में चुनौती दी है. उनकी ओर से ये तीखा बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका ने स्पेशल फोर्स ऑपरेशन जरिए ड्रग्स तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया है. इसी कार्रवाई ने पूरी दुनिया में हलचल मची दी है.
