Sunday, October 18, 2026
Latest:
देश

दिल्ली में आधी रात में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, विरोध में पुलिस पर पथराव, इलाके में तनाव

नई दिल्ली: रामलीला मैदान के समीप तुर्कमान गेट इलाके में आज तड़के दिल्ली नगर निगम ने एक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया. दिल्ली हाई कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद की गई इस कार्रवाई में 17 बुलडोजरों और भारी पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया.

बता दें कि आमतौर पर ऐसी कार्रवाई सुबह 8 बजे के बाद शुरू होती हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों और संभावित विरोध को देखते हुए प्रशासन ने इसे तड़के 1:30 बजे ही शुरू कर दिया. अभियान का मुख्य लक्ष्य फैज-ए-इलाही मस्जिद के समीप और रामलीला मैदान की भूमि पर अवैध रूप से बने एक सामुदायिक भवन (बारात घर), डिस्पेंसरी और कुछ व्यावसायिक ढांचों को गिराना था.

पुलिस पर पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

जैसे ही बुलडोजरों ने अवैध ढांचों को गिराना शुरू किया, स्थानीय निवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया. स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस और निगम कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया. इस झड़प में 5 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *