Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

टाटा ग्रुप की ओनरशिप वाली एयरलाइन एअर इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही




टाटा ग्रुप की ओनरशिप वाली एयरलाइन एअर इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही

टाटा ग्रुप की ओनरशिप वाली एयरलाइन एअर इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही

टाटा ग्रुप की ओनरशिप वाली एयरलाइन एअर इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एअर इंडिया के मौजूदा CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) कैंपबेल विल्सन को हटाया जा सकता है।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एयरलाइन की कमान संभालने के लिए एक नए CEO की तलाश कर रहे हैं। विल्सन का कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहा है, जिसमें तकनीकी दिक्कतें और सर्विस क्वालिटी को लेकर लगातार उठ रहे सवाल शामिल हैं।

विस्तारा के मर्जर के बाद नेतृत्व में बदलाव की चर्चा

एअर इंडिया और विस्तारा के हालिया मर्जर के बाद टाटा ग्रुप एयरलाइन के ऑपरेशन्स को और ज्यादा प्रोफेशनल और स्मूथ बनाना चाहता है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि मर्जर के बाद मैनेजमेंट में बदलाव होना स्वाभाविक है।

कंपनी अब ऐसे लीडर की तलाश में है जो एअर इंडिया के ग्लोबल फुटप्रिंट को मजबूती दे सके और कस्टमर सर्विस के गिरते ग्राफ को संभाल सके।

विल्सन के कार्यकाल में हुईं कई बड़ी घटनाएं

न्यूजीलैंड के कैंपबेल विल्सन जून 2022 में एअर इंडिया से जुड़े थे। उनके कार्यकाल में एअर इंडिया ने 470 नए विमानों का ऐतिहासिक ऑर्डर दिया, लेकिन साथ ही कई विवाद भी जुड़े रहे।

‘पेशाब कांड’ जैसी घटनाओं और केबिन की खराब हालत (टूटी सीटें, काम न करने वाली स्क्रीन) ने एयरलाइन की इमेज को नुकसान पहुंचाया। सोशल मीडिया पर यात्री अक्सर फ्लाइट्स में देरी और खराब सर्विस को लेकर कैंपबेल विल्सन के नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *