मनोरंजन

टीवी एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज ने अलग होने का फैसला किया

टीवी एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज ने अलग होने का फैसला किया है। इस फैसले की जानकारी जय ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक आधिकारिक बयान शेयर कर इस फैसले की पुष्टि की।

रविवार को जय और माही ने इंस्टाग्राम पर एक साझा बयान पोस्ट किया। इसमें कहा गया, “आज हम जिंदगी के सफर में अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन हम एक-दूसरे का साथ देना जारी रखेंगे। शांति, आगे बढ़ना, दयालुता और इंसानियत हमेशा से हमारी सोच का हिस्सा रही है।”

बयान में दोनों ने अपने बच्चों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारे बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए हम अच्छे माता-पिता और अच्छे दोस्त बने रहेंगे। उनके लिए जो सही होगा, वह करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *