नए साल में रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) और एयर कंडीशनर (AC) जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महंगे हो सकते
नए साल में रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) और एयर कंडीशनर (AC) जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण महंगे हो सकते हैं। आज यानी 1 जनवरी से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए स्टार रेटिंग नियम लागू हो गए हैं। इससे रूम एयर कंडीशनर की कीमतों में 10% और फ्रिज के दाम में 5% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
कंपनियों का कहना है कि नई रेटिंग के हिसाब से मशीनरी में बदलाव और महंगे कंपोनेंट्स के इस्तेमाल की वजह से यह इजाफा जरूरी हो गया है। साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी और ग्लोबल मार्केट में कॉपर (तांबा) के बढ़ते दाम भी मैन्युफैक्चरर्स पर दबाव बना रहे हैं।
