विदेश

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अब वेनेजुएला पर अमेरिका का कब्जा

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अब वेनेजुएला पर अमेरिका का कब्जा है। उन्होंने कहा कि जब तक वहां हालात ठीक नहीं हो जाते, वेनेजुएला को अमेरिका ही चलाएगा।

ट्रम्प ने अमेरिकी सैनिकों की तारीफ कर कहा कि ऐसी बहादुरी दुनिया का कोई और देश नहीं दिखा सकता। वहीं अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि मादुरो को पकड़ने के ऑपरेशन में 150 से ज्यादा प्लेन शामिल थे।

इससे पहले अमेरिका ने बीती रात करीब 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 11:30 बजे) वेनेजुएला के 4 शहरों पर एकसाथ हमला किया था। इस दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एक मिलिट्री बेस में सो रहे थे।

CNN ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि उन्होंने मादुरो और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला और अपने कब्जे में ले लिया। मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया एडेला को अमेरिकी सैनिक न्यूयॉर्क लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *