Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
व्यापार

निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर, 26340 के स्तर पर पहुंचा

शेयर बाजार में आज यानी 2 जनवरी को तेजी रही। सेंसेक्स 573 अंक चढ़कर 85,762 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान नया रिकॉर्ड हाई बनाया, इसने 26,340 के स्तर को छुआ। इसके बाद निफ्टी 182 अंक चढ़कर 26,328 के स्तर पर बंद हुआ। ये निफ्टी का नया क्लोजिंग हाई भी है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट रही। NTPC, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर में 4.5% तक की तेजी देखने को मिली। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, मेटल, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *