देश

दिल्ली में ‘गैस चैम्बर’ और कोहरे का डबल अटैक; 148 उड़ानें रद्द होने से मचा हड़कंप, निकलने से पहले देख लें नई एडवाइजरी

Flights Cancelled: दिल्ली-NCR में घने के कोहरे के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 148 फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं. इसमें 70 प्रस्थान और 78 आगमन की फ्लाइट शामिल हैं. इसके अलावा 2 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है. घने कोहरे का असर कई ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है. ट्रेन में देरी की वजह से दिल्ली के कई स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही विजिबिलिटी काफी कम रही, जिसकी वजह से सड़क मार्ग वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *