वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में हुई प्रकृति संरक्षण विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रकृति संरक्षण विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 13 जिलों के 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य-जीव अभिरक्षक श्री शुभरंजन सेन ने कहा कि समाज में यदि कोई परिवर्तन लाना हो, तो उसके लिये विद्यार्थियों का साथ आना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों के मानस में परिवर्तन करने के लिये शिक्षक ही सबसे उपयोगी साबित हो सकता है। यदि शिक्षक प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक हो जाये, तो निश्चित ही वह अपने विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिये प्रेरित कर पायेंगे। श्री सेन प्रकृति संरक्षण विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
